राष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने कन्नौज से भरा नामांकन

कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार दोपहर कन्नौज लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। अखिलेश यादव ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। इससे पहले सपा अध्यक्ष ने एक्स पर अपने नामांकन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा “फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button