उत्तराखंडराजनैतिकराष्ट्रीयवीडियोसामाजिक
Trending

विचार यात्रा संगोष्ठी का कार्यक्रम देहरादून के आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक पर आयोजित: सीएम धामी

♦ भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 43वां स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान एवं विचार यात्रा संगोष्ठी का कार्यक्रम शनिवार को आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक पर आयोजित किया गया

देहरादून: कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ गणों ने अपने अनुभव को साझा किया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे |

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ से लगातार कार्य कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री धामी ने कहा भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टियों में से एक मात्र ऐसी पार्टी है कि जिस ने कहा एक देश में दो निशान दो विधान नहीं हो सकते और जिस को खत्म करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है | धामी ने कहा भारतीय जनता पार्टी में आप जैसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा को नई सफलताएं प्राप्त हो रही हैं जिसका जीता जाता उदाहरण अभी हाल में ही अपने प्रदेश के चुनाव में प्रदर्शित हुआ है | हमने उत्तराखंड बनने से एक मिथ्या को अबकी बार तोड़ा है, पहले कहा जाता था कि एक बार भाजपा की सरकार, एक बार कांग्रेस सरकार लेकिन हमारी प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है।

भाजपा ने राष्ट्रभक्ति को हमेशा सर्वोपरि ही माना है | अगर हम पूर्व सम कालखंड को देखें तो आपको नजर आएगा कि वैश्विक दृष्टि पर भारत को कोई सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन 2014 के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में हमारे देश को सम्मान की नजर से देखा जाता है | इसका उदाहरण जी-20 की मिली अध्यक्षता है | मोदी जी का सपना नया भारत श्रेष्ठ भारत बनाना है।

धामी ने कहा भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है ” सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास “। हमारी प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हम लोगों ने धर्मांतरण कानून समान नागरिक कानून एवं नकल विरोधी कानून जैसे कानून लागू किए हैं | हमारी सरकार विकल्प सहित संकल्प सहित के साथ आगे बढ़ रही है |प्रदेश सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कई कठोर निर्णय में कदम आगे बढ़ाए हैं। भारतीय जनता पार्टी आप सभी महान विभूतियों के बलिदान त्याग और आपने तिल तिल जलकर पार्टी की सेवा की है पार्टी को आगे बढ़ाया है उसके लिए हम सब लोग आपके कृतज्ञ हैं | आपका सबका आशीर्वाद सदा हम लोगों को मिलता रहे और पार्टी सदा आगे बढ़ती रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी का आशीर्वाद हमें यूं ही प्राप्त होता रहे | उन्होंने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपना ग्रुप बताते हुए कहा कि जिस विचार को लेकर संगठन ने नीव डाली थी वह आज विचार साकार होता नजर आ रहा है | भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार कदम बढ़ा रही है | आने वाले 2024 के चुनाव में हम लोगों के पास कई चुनौतियां हैं लेकिन जिस प्रकार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार लगातार आम जनमानस के बीच में काम कर रही है, उनकी समस्याओं का निवारण कर रही है, उसको देखते हुए हम 2024 का चुनाव पूर्ण बहुमतों के साथ जीतेंगे और पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्थापित करेंगे।

भट्ट ने कहा इस मंच के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मैं बधाई देना चाहता हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि वह जो कानून लेकर आए हैं वह लोगों के भविष्य और छात्रों के आने वाले भविष्य के लिए कामगार सिद्ध होगा और जो पिछले दिनों आंदोलन हुए उनमें जो लोग आंदोलन कर रहे थे उसका भी लोगों को पता है कि कुछ लोगों के इस नकल विरोधी कानून आने से उनके रोजगार पर फर्क पड़ा है इसलिए उन लोगों ने आंदोलन करें | यह बड़े ही विडंबना का विषय है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी सभी आए हुए वरिष्ठ महान विभूतियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 1951 से जनसंघ की यात्रा उसके बाद 1980 से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा एक संघर्षपूर्ण यात्रा रही है | इन यात्राओं में नए और पुराने कार्यकर्ताओं का संगम है, भारतीय जनता पार्टी में भारत की कई विकास नीतियों को झंडा बनाकर काम किया है और उस पर निष्कर्ष भी निकाले हैं | कार्यकर्ताओं को लगातार जोड़कर रखने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है तभी आज यह पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बनकर पूरे विश्व में स्थापित हुई है | हमारे पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य की प्रकाष्ठा को आगे बढ़कर काम किया है | हम सभी को आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।

वही राजपुर विधायक खजान दास ने भी सभी वरिष्ठ महान विभूतियों को प्रणाम करते हुए उनके कार्य की सराहना की और कहा आप सभी के कार्य की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी अपने नए मुकाम पर है साथ ही अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं इसके लिए प्रदेश की जनता का एवं माताओं का आशीर्वाद आपको सदा प्राप्त होता रहेगा।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सर्वप्रथम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए, आए हुए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया| साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में नमन करते हुए उनकी कुछ पंक्तियों को याद किया |उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। वह बातें साकार हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित पार्टी है | हमारे देश में कई राजनीतिक पार्टी हैं, जो जाति धर्म पर आधारित हैं और इसी पर राजनीति करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी शुरू से अब तक विचार और विकास की बात करती आई है। केंद्र में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है और भारत को आज सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

कार्यक्रम में प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन अजीत चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, मानिक निधि शर्मा, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, सुनील शर्मा, संध्या थापा, बबीता सलहोत्रा, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंदर थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल, मोंटी, विनय उनियाल, गोविंद मोहन, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, मीडिया प्रभारी उमा नरेश, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, राजेश बरौनी, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, विपुल खंडूरी, अर्नाल्ड सूरज, महानगर मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रदीप दुग्गल, अर्चना बागड़ी, विशाल कुमार, अवधेश तिवारी, पारस गोयल,आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button