उत्तर प्रदेशराजनीतिराजनैतिकसामाजिक

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में राशनकार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास बनवाने, बंद चकरोड़ खुलवाने, सड़क की मरम्मत करवाने, शौचालय निर्माण करवाने और पशुओं के लिए टीन सैट लगवाने आदि की समस्याएं रखी गई। सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मा रमेश सिंह, मा कैलाश जी, भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेशमा रानी, दयावती, ममतेश, इमराना, तेजपाल,शकील अहमद, सुरेशपाल, राजपालसिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button