सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की हुई मासिक बैठक।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) ग्राम बिजौरी व बोक्सा अनुसूचित जनजाति के गांव मेदूवाला चौहड़खाता में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला के नेतृत्व में बिजौरी रेनू शर्मा एवं चौहड़खाता में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रिटायर इंस्पेक्टर बलवंत सिंह पवार के निवास पर हुई मासिक बैठक जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता जिला मंत्री प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कश्यप व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता चौधरी रही बैठक में मुख्य अतिथि ने पार्टी की हाई कमान उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विभाग कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की जीवनी पर प्रकाश डाला व सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया वही दबे कुचले की आवाज उठाने वाले ऐसे नेता ओम प्रकाश राजभर की विचारधारा से गदगद होकर महिलाओं सहित तमाम लोगों ने पार्टी के सदस्यता ली बैठक में बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह ने भी अपने विचार रखें बैठक में धूम सिंह बिजेंद्र सिंह राम बहादुर चंद्रपाल राहुल चरण सिंह अर्जुन सिंह धीरज सिंह सीमा लक्ष्मी सुशीला पवित्र रेनू मुन्नी कविता लक्ष्मी राजेंद्र कुमार दयावती रजनी सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।