उत्तर प्रदेशराजनीतिराजनैतिक

उत्तराखंड के भाजपा मंत्रियों का किया गया स्वागत।

बिजनौर – ( नजीबाबाद) हरिद्वार से काशीपुर जाने के क्रम में नजीबाबाद में पड़ने वाली आजाद मार्केट डॉक्टर राजू घाघट के क्लिनिक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एससी/एसटी आयोग के राज्य मंत्री मुकेश कुमार और प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा – उत्तराखंड दीपिका राठौर का नगीना लोकसभा मीडिया प्रभारी – रणवीर सिंह निराला , जिला मंत्री – गायत्री निराला एवम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रणवीर सिंह निराला के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले से ही स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। जैसे हि मंत्री का काफिला डॉक्टर राजू घाघट के हॉस्पिटल में पहुंचा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारे भी लगाए। अपने स्वागत से अभिभूत मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। विश्व स्तर पर भारत की अलग पहचान बनी है। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजूटता के साथ जुट जाना है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग सरकार के प्रति गलत प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे। इस मौके पर विधान सभा संयोजक ( पिछड़ा मोर्चा ) – राकेश कौशिक, मंडल मीडिया प्रभारी ( एससी मोर्चा ) – मिथुन भारती, विक्रांत धीमान – समाज सेवी, मंडल महामंत्री ( एससी मोर्चा ) – हरिओम जाटव, सुभाष कुमार मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष ( एससी मोर्चा ) – कोमल हल्दिया बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button