उत्तर प्रदेशसामाजिक

चक मार्ग से हटाया गया अवैध कब्जा, राजस्व विभाग ने चलाया बुलडोजर।

बिजनौर – ( धामपुर )  ग्राम लडावाला में सरकारी चक मार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ राजस्व विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई के बाद चक मार्ग को कब्जामुक्त करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता फिर से सुगम हो गया। नायब तहसीलदार कपिल आजाद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई और निर्धारित सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।कार्रवाई में देशराज कानूनगो, राजकुमार कानूनगो, लेखपाल सुरेंद्र और संध्या सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार कपिल आजाद ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button