उत्तराखंडराजनीतिराजनैतिक

उत्तराखंड विधानसभा में आज तीसरे दिन होगी बजट पर चर्चा और विधेयक होगे पास, चार अध्यादेश भी होंगे मंजूर

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का आज तीसरा सत्र दिवस है। सोमवार को सरकार ने अपना बजट पेश किया था, जबकि मंगलवार को सदन में चार अध्यादेश और 11 विधेयक पेश किए गए थे। आज बजट पर विस्तृत चर्चा होगी और इन विधेयकों को पास किया जाएगा।

सदन में हंगामा और विपक्षी प्रदर्शन

प्रश्नकाल में सदन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी, और उम्मीद है कि विपक्ष फिर सक्रिय रहेगा। कल नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ था। वहीं, सड़क पर भी विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया।

आज पास होने वाले 11 विधेयक:

उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक

उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक

पास होने वाले चार अध्यादेश:

उत्तराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश

उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश

उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश

सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में बजट पर चर्चा और विधेयकों की पारित प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। विपक्ष और सरकार दोनों ही सक्रिय हैं और सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button