भारतीय हिन्दु परिषद अखंड भारत की टीम के द्वारा DFO नजीबाबाद वंदना फोगाट को सम्मानित किया गया।
बिजनौर – ( नजीबाबाद ) भारतीय हिन्दु परिषद अखंड भारत की टीम के द्वारा DFO नजीबाबाद वंदना फोगाट को प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रताप व साथी टीम द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि DFO वंदना फोगाट को छेत्र में हो रहे तमाम लकड़ी के कटान के बारे में जानकारी दी जो काफ़ी जगह पर बिना परमिशन से चल रहा है। DFO वंदना फोगाट ने हमे आश्वासन देते हुए कहा कि अगर कही पर ऐसा काम होते पाया जाता है तो उनके ऊपर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि DFO वंदना फोगाट एक इमानदार मेहनती निस्पक्ष व निडर होकर कार्य करने वाली महीला अधिकारी है। जिन्होने भारतीय हिन्दु परिषद अखंड भारत के कार्यकर्ताओ व मिडिया कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनके रहते नजीबाबाद वन क्षेत्र में कोई भी गलत कार्य नही किया जाएगा व गलत करने वालो के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।