
उधम सिंह नगर । उधम सिंह नगर जिले में अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati ने कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। मीडिया में भी इस संबंध में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए।
चौकी प्रभारी समेत 8 कर्मियों पर कार्रवाई
जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र भट्ट सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
इस कार्रवाई के जरिए एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।



