उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच मार्च को विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि पत्र लिखने वाले नेता भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोप में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि सपा भी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी रही है। गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी घोटाला, ग्रेटर नोएडा जमीन अधिग्रहण घोटाला, खनन घोटाला और लैपटॉप घोटाला व खाद्यान्न घोटाला सपा सरकार के समय में ही हुआ था।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुलिस भर्ती घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, 2000 करोड़ का एम्बुलेंस घोटाला भी सपा सरकार के समय ही हुआ था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार भूषण का अवार्ड मिलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button