उत्तर प्रदेशअपराध

मेडिकल अस्पताल में सक्रिय ठग, डॉक्टर बनकर महिला को बनाया शिकार। 

बिजनौर – जिला मेडिकल अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला ने डॉक्टर बनकर ठगी किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने पति का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताते हुए मरीज को तत्काल खून चढ़ाने की आवश्यकता बताई।महिला का आरोप है कि आरोपी ने खून की व्यवस्था कराने के नाम पर उससे ₹1100 ले लिए। कुछ देर बाद जब उसने अस्पताल के कर्मचारियों से जानकारी की तो पता चला कि संबंधित व्यक्ति अस्पताल का डॉक्टर नहीं है। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में इस तरह के ठग सक्रिय हैं, जो मरीजों और उनके परिजनों को झांसा देकर रुपये ऐंठ रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।फिलहाल मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button