उत्तर प्रदेशआपदा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बांध निर्माण की मांग पर दिया आश्वासन। 

बिजनौर ( चांदपुर ) – जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को तहसील चांदपुर एवं ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पांडव नगर चौकी, जलालपुर खादर, रायपुर खादर और खानपुर दमाल क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने करीब 11 किलोमीटर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए स्थायी बांध निर्माण की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव शासन को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बाढ़ की कोई गंभीर स्थिति नहीं मिली, फिर भी डीएम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर वर्षा और बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 14 पुलियों एवं गाइड बांध निर्माण का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button