उत्तर प्रदेशसामाजिक

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मध्य गंगा बैराज परिसर में हुआ वृक्षारोपण।

बिजनौर – प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत जनपद के मध्य गंगा बैराज स्थित शीशमहल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button