उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के पलटन बाजार में साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

देहरादून: राजधानी देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में मंगलवार को एक साड़ी और लहंगा शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

जानकारी के अनुसार पलटन बाजार स्थित गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी।

 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तीन और दमकल वाहनों को बुलाया गया। इसके बाद चार दमकल वाहनों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

अग्निकांड में शोरूम के भीतर रखा साड़ी, लहंगा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

गौरतलब है कि पलटन बाजार देहरादून के सबसे पुराने, बड़े और व्यस्त बाजारों में शामिल है। यह बाजार कपड़ों, स्थानीय उत्पादों और खरीदारी के लिए लोगों की पहली पसंद माना जाता है। राहत की बात यह रही कि आग बाजार के अत्यधिक व्यस्त समय में नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button