पत्रकार सम्मान समारोह में संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

बिजनौर ( मंडावली ) – ग्राम भागूवाला स्थित वलिया होटल में हिंदू भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को सम्मानित करते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सादान सैफी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्यांशु उपाध्याय विशिष्ट अतिथि तथा भागूवाला चौकी प्रभारी अमूल मिश्रा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकुल कुमार ने की। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई तथा पत्रकार साथियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अमित राठी, जिला उपाध्यक्ष मिथुन, अनुज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूजा पाल, गीता, सुनील कुमार, अरुण पाल, अवनीश कुमार, शिव, सचिन, अमन जोशी, सत्येंद्र कुमार, रविंदर, वीरेंद्र, राहुल कुमार, गौरव वर्मा, अंकित पाल, अर्पित वर्मा, सतीश वर्मा, राजवीर कुमार सहित अनेक पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।



