नितिन नबीन के स्वागत के साथ देहरादून में शुरू हुआ ‘सेव फ्यूल, सेव नेशन’ अभियान

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया।

अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से किया गया। रोड शो के दौरान उन्होंने स्वयं वाहन रोककर अभियान में सहभागिता की और इसकी सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित से जुड़ा एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।
कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और ईंधन संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान केवल ईंधन बचाने का संदेश नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक यह संदेश पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पहले से अधिक है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



