उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम, जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपी मशीन शुरू। 

बिजनौर – जिला अस्पताल में गुरुवार को अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपी मशीन का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक सूची मौसम चौधरी और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से जिले के हजारों मरीजों को आधुनिक सर्जरी का लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के उपलब्ध होने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा और जिला अस्पताल की सेवाएं पहले से अधिक मजबूत होंगी।उन्होंने बताया कि लेप्रोस्कोपी तकनीक के जरिए कई ऑपरेशन कम दर्द और कम समय में किए जा सकते हैं, जिससे मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं। नई मशीन के शुरू होने से अब लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा और गरीब व जरूरतमंद मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार बढ़ाई जा रही नई सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक संसाधनों के माध्यम से आम जनता को बेहतर उपचार मिलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button