उत्तर प्रदेशअपराधशिक्षा

डरे सहमे छात्र पहुंचे बीएसए ऑफिस, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। 

बिजनौर – नहटौर ब्लॉक के मीमला जमालपुर कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक सौरभ के खिलाफ शुक्रवार को छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में बच्चे बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक सौरभ अक्सर बिना वजह मारपीट करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। छात्रों का कहना था कि शिक्षक के व्यवहार से वे मानसिक रूप से परेशान हैं और डर के कारण कई बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं।बच्चों का कहना था कि पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है और शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।वहीं, अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button