उत्तर प्रदेशअपराध

चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। 

बिजनौर ( हल्दौर ) – पुलिस ने नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रईसान निवासी वरुण अग्रवाल के बैंक्वेट हॉल परिसर से करीब दो माह पूर्व जनरेटर की वायर चोरी कर ली गई थी। इसके अलावा मोहल्ला होली चौक भूड़ निवासी दीपक चौहान की बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्थित कार वर्कशॉप को भी चोरों ने निशाना बनाया था। चोर शटर और ताले तोड़कर वहां से दो बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर ले गए थे।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका अन्य वारदातों से भी संबंध है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button