
• विजेता: दून डेयर डेविल्स ने दून सुपर किंग्स को फाइनल में दी मात।
• मैन ऑफ द सीरीज: गुसाईं (दून डेयर डेविल्स) को शानदार खेल के लिए पुरस्कार मिला।
• सेमीफाइनल टीम: दून कैपिटल, दून सुपर जॉइंट्स, दून डेयरडेविल और दून सुपरकिंग सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
• विशेष आकर्षण: सीएम धामी ने न केवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, बल्कि क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
देहरादून/ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता (उत्तरांचल प्रेस क्लब) में दून डेयर डेविल्स ने खिताब जीता। फाइनल में दून डेयर डेविल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, जो स्वयं मैदान में बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए।

दून डेयर डेविल्स ने 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में दून डेयर डेविल्स व दून सुपर किंग्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से रुपेश ने 33 रन, दीपक पुरोहित ने 30 रन, हिमांशु जोशी ने 15 रन, मनीष डंगवाल व संजय नेगी ने 9-9 रन तथा शैलेंद्र सेमवाल ने 7 रन बनाए।
बल्लेबाजों में अजय राणा (5), पारस नेगी (1), हर्ष उनियाल (0) और दीपक गुसाईं (नाबाद 1) रहे। दून डेयर डेविल्स के गेंदबाज मनोज जयाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.1 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। अरविंद रावत ने 2 विकेट, जबकि ठाकुर नेगी और मनबर रावत ने 1-1 विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करते हुए दून डेयर डेविल्स ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ठाकुर नेगी ने 43 रनों की शानदार पारी खेली। मनबर रावत ने नाबाद 26 रन और अरविंद रावत ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को विजय दिलाई। कप्तान विजय जोशी ने 15 रन, मनोज जयाड़ा ने 9 रन और मनमोहन ने 1 रन का योगदान दिया। दून सुपर किंग्स की ओर से दीपक पुरोहित ने 2 विकेट, जबकि सुरेंद्र डसिला और मनीष डंगवाल ने 1-1 विकेट लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया। कमेंट्री राजेश बहुगुणा एवं मनमोहन सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से की।
विनर ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये की धनराशि दीमुख्य अतिथि संरक्षक सीएयू पीसी वर्मा, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार झा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने विजेता टीम को विनर ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये की धनराशि प्रदान की। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उपविजेता टीम को रनर-अप ट्रॉफी के साथ 18,000 रुपये की धनराशि प्रदान की। महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा ने विजेता टीम को 11,000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। अतिथि ललित जोशी ने “नशे को ना और जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।



