उत्तर प्रदेशदुर्घटना
खो बैराज में कूदे युवक का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं।

बिजनौर – खो बैराज में कूदे युवक का 20 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी निवासी योगेश सैनी (24) शनिवार को अपने दोस्त रिंकू सैनी के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान खो बैराज पुल पर उसने अचानक बाइक रुकवाई और बिना कुछ बताए नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।



