उत्तराखंड

काशीपुर में बिना मान्यता संचालित दो मदरसे सील, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

काशीपुर: प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के संचालित हो रहे दो मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध रूप से संचालित मदरसों की चेकिंग के लिए निकले। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों ‘मदरसा मो0 हनीफ सिद्धकी’ और ‘कासिफ उल उलूम’ में पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद दोनों प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमद को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि मदरसों को दोबारा अवैध रूप से संचालित करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button