उत्तराखंड

पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा की समय सारिणी 27 अक्टूबर से बदलेगी, सप्ताह में पांच दिन होगी उड़ान

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। एयरलाइंस एयर की दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा की समय सारिणी में 27 अक्टूबर से बदलाव होने जा रहा है। सर्दियों के नए शेड्यूल के तहत यह सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। शुक्रवार और रविवार को विमान सेवा नहीं होगी।

एयरपोर्ट मैनेजर संदीप यादव के अनुसार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान दिल्ली से सुबह 10:05 बजे उड़ान भरकर 11:25 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। वहीं, बुधवार को दिल्ली से विमान दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर 1:45 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा।

वर्तमान समय सारिणी के अनुसार, दिल्ली से विमान सुबह 11:20 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है। इसके बाद सुबह 11:45 बजे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए उड़ान भरी जाती है। देहरादून से विमान दोपहर 2:05 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है और यहां से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है।

नई समय सारिणी लागू होने से दिल्ली, पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button