उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम। उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र दौर की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही आवाजाही करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button