देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आये महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) की छात्राओं ने विधानसभा में भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्राओं से लोकतंत्र की प्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपलिका आदि कैसे कार्य करते हैं, के सम्बन्ध में पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा आशा व्यक्त की कि छात्राएं विधानसभा की कार्यवाही के अवलोकन से एक नया अनुभव लेकर जायेंगी।
Related Articles
देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत, इलाके में पसरा मातम
19 minutes ago
कोतवाली से 200 मीटर दूर से नाबालिग का अपहरण, दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 12 घंटे बाद किया बरामद
28 minutes ago

