उत्तराखंडव्यापार

एसओपी के बावजूद होटल-रेस्तरां को नहीं मिल सके व्यावसायिक सिलिंडर, अस्पतालों को प्राथमिकता

उत्तराखंड। उत्तराखंड में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर जारी नई एसओपी के बावजूद मंगलवार को होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और रिजॉर्ट संचालकों को राहत नहीं मिल सकी। फिलहाल सीमित उपलब्धता के चलते सिलिंडर केवल अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से व्यावसायिक सिलिंडर वितरण के लिए एसओपी जारी कर दी गई है, लेकिन अब गैस वितरक कंपनियां अपनी-अपनी प्रक्रिया के अनुसार अलग एसओपी तैयार करेंगी। इसके बाद ही होटल-रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीमित मात्रा में सिलिंडर मिल पाएंगे।

उन्होंने बताया कि इंडेन, भारतगैस और एचपी गैस की एजेंसियां अपनी जरूरत के अनुसार उच्च अधिकारियों को मांग भेजेंगी। यह मांग संबंधित कंपनियों के मुख्यालय और प्लांट तक जाएगी, जहां से उपलब्धता के आधार पर सिलिंडर आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद कंपनियां एजेंसियों को वितरण के लिए दिशा-निर्देश देंगी।

वर्तमान स्थिति की बात करें तो जिले में विभिन्न एजेंसियों के पास करीब 500 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें फिलहाल आवश्यक सेवाओं के तहत अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को दिया जा रहा है।

इसी क्रम में  सह-प्रबंधक रमणी चौधरी ने बताया कि उनकी एजेंसी द्वारा मंगलवार को साईं अस्पताल, कृष्णा अस्पताल और बृजलाल अस्पताल को सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी होटल और रेस्टोरेंट को आपूर्ति से संबंधित नए निर्देश एजेंसियों तक नहीं पहुंचे हैं।

वहीं, इंडेन गैस एजेंसी सरस मार्केट के प्रबंधक भरत सिंह खाती के अनुसार फिलहाल उपलब्ध सिलिंडर केवल अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के लिए ही पर्याप्त हैं। होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिलिंडर आपूर्ति नए दिशा-निर्देश और पर्याप्त स्टॉक मिलने के बाद ही शुरू हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button