विधानसभा स्तर से जनपद को करेंगे मजबूत बोले सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला व जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़ के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला ने कहा जनपद की हर विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़ के द्वारा अध्यक्षों की नियुक्ति होने जा रही है जल्द ही घोषणा होगी घोषणा होते ही पूरे जनपद को कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी और सभी को जन चौपाल लगाने की सलाह दी बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़ जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष चौधरी नेपाल सिंह जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विनीत चौधरी रेनू शर्मा मोहिनी सिंह चंद्रपाल सिंह आजाद जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति बलवंत सिंह पंवार जिला मीडिया प्रभारी लोकेंद्र सिंह अनू मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।