अपराधउत्तराखंड

खनन लेनदेन का ऑडियो वायरल, एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरी टीम को किया सस्पेंड

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अवैध खनन से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ऑडियो में कथित लेनदेन की बातचीत

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कथित रूप से अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क कराने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है।

ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस कर्मियों की संभावित भूमिका के संकेत मिलने के बाद पूरी चौकी के स्टाफ को निलंबित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी देहात को सौंपी गई जांच

इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुलिस विभाग में गया सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि अवैध खनन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button