अपराधअंतराष्ट्रियदेश - विदेशराष्ट्रीय

दाऊद इब्राहिम का खात्मा ? खबर वायरल होते ही पाकिस्तान में सोशल साइट्स और इंटरनेट बंद ?

पाकिस्तान/ कहते है की बिना आग लगे दूवा नही उठता । पाकिस्तान से भी कुछ ऐसी खबर आ रही है की मुंबई हमले का प्रमुख दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है और वह अभी पाकिस्तान के एक कराची अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बहरहाल अभी दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी किसी ने पुष्टि नहीं की है। यह अफवाह है या कुछ पाकिस्तानी मीडिया से छुपाया जा रहा है, स्पष्ट नही हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है।

गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया।

मुंबई हमलों का प्रमुख है दाऊद

यह तो स्पष्ट है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है और वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है। इस बम विस्फोट में 250 से अधिक लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हो हुए थे। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार कर दोगलापन कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button