उत्तर प्रदेशसामाजिक

सहेली के साथ शादी की जिद पर अड़ी।

बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) गांव निवासी महिला के पति की काफी पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी को बेटे की तरह पाला। उसे लड़कों वाले कपड़े पहनाए। लड़की की चाल-ढाल और बोलचाल भी लड़कों जैसी हो गई। हालांकि उसने पूरी जिम्मेदारी निभाई। घर चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर काम किया। यहां तक कि ई-रिक्शा चलाकर मां और बहन की जिम्मेदारी उठाई। मगर लड़कों की तरह रहने की उसकी मजबूरी अब शौक बन गई। पिता की मौत के बाद बेटी को बेटे की तरह पालना एक मां का कसूर बन गया। लड़कों की तरह रहने वाली यह युवती अपनी सहेली से शादी की जिद पर अड़ी है। दोनों तीन दिन पहले थाने गई थीं। बालिग होने के कारण पुलिस ने भी उन्हें साथ जाने से नहीं रोका। अब युवती की मां ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button