उत्तर प्रदेशराजनैतिकसामाजिक

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, चकरोड़ की पैमाइश और शौचालय निर्माण आदि की समस्याएं रखी गई। कुछ समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नजीबाबाद और तहसील नजीबाबाद से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया।इस अवसर पर – भाजपा जिला सदस्य कमल सैनी, भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार , भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, दीपक बाल्मीकि, सुरेशपाल, मुन्ने, नरेंद्रपाल सिंह,पोपेंदर सिंह व रुपेश कुमार आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button