
देहरादून/ बता दे कि 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहरादून महानगर द्वारा महाजनसंपर्क अभियान में मंगलवार को विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया l रैली का उद्घाटन धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं जोगेंद्र सिंह पुंडीर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा किया गया तथा शिवाजी धर्मशाला से झंडी दिखाकर रवानगी करी गई एवं स्वयं भी ट्रैक्टर पर साथ रहकर सभी किसानों का मनोबल बढ़ाया |
रैली शिवाजी धर्मशाला से चलकर पटेल नगर, लालपुल सब्जी मंडी होते हुए कमला पैलेस, जीएमएस रोड कांवली गांव में चौधरी फार्म हाउस पर संपन्न हुई |
रैली के समापन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, कैंट विधायक सविता हरबंस कपूर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप दुग्गल, महामंत्री कैप्टन भोपाल चंद, जितेंद्र रावत, सुरेंद्र राणा, अंजू देवी, योगेन्द्र, विकास शर्मा, यशवंत चौधरी, सुनील पुंडीर, कृष्णा राठौड़, पंकज जोशी, सचिन वालिया, रत्न जावडी , हिमेश, संजू गुप्ता, मनोज कांबोज, सुन्दर पयाल, मुकेश रतुडी, रीमा देवी, राधा देवी, उदय राम, अजय चौहान, अंशुल, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य तथा किसान भी अपने ट्रैक्टरों सहित उपस्थित रहे |