
पीसीएस अधिकारियों भी की बदली जिम्मेदारी
देहारदून। उत्तराखंड शासन में एक बार फिर से अधिकारियां का ट्रांसफर हुआ है। साथ ही कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इसमें 11 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। शासन की ओर से इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस सूची के जारी होते ही तबादलों से जुड़ी ईटीवी भारत की खबर पर मुहर लगी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। देहरादून नगर निगम आयुक्त मनुज गोयल को हटाया गया है। मनुज गोयल को अपर सचिव ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है। आईएस संदीप तिवारी से भी सीडीओ नैनीताल की जिम्मेदारी वापस ली गई है। संदीप तिवारी एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे। आईएएस वरुण चौधरी को हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अभिनव शाह सीडीओ चमोली बनाए गए हैं।