उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन का समय शेष है, प्रशासन और सीमा सड़क संगठन को धरासू के पास अब राजमार्ग चौड़ीकरण की याद आ रही है

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन का समय शेष है। परंतु प्रशासन और सीमा सड़क संगठन को धरासू के पास अब राजमार्ग चौड़ीकरण की याद आ रही है। जिसके चलते अब आपदा प्रबंधन ने 21 अप्रैल तक के लिए राजमार्ग पर कटिंग कार्य करने के लिए यातायात शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें 24 घंटे के अंतराल में राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहेगा। यह शेड्यूल 11 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।

अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि धरासू के पास चारधाम परियोजना का कार्य चल रहा है। परंतु हाईवे पर यातायात संचालित होने के कारण खड़ी पहाड़ी पर कटिंग कार्य करने में कठिनाई सामने आ रही है। कटिंग कार्य तेजी से जो सके, इसके लिए बीच-बीच में हाईवे पर यातायात बंद रखने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिससे धरासू के पास हाईवे का चौड़ीकरण कार्य तेजी से हो सके। 21 अप्रैल तक चौड़ीकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद यातायात पूरी तरह से सुचारू रखा जाएगा।

इस समय पर बंद रहेगा हाईवे

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (2 घंटे)

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक (2 घंटे)

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक (8 घंटे)

 

सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक (4 घंटे)

दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक (3 घंटे)

शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक (5 घंटे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button