उत्तराखंड

बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत छह लोग सवार; ड्रोन से तलाश जारी

देहरादून। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हादसे की आशंका के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के लापता होने के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।

पायलट समेत छह लोग लापता

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची के अनुसार पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। इनमें प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज शामिल हैं। फिलहाल सभी की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यूकाडा और पुलिस की टीमें हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button