उत्तराखंड

राष्ट्रपति के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ का निर्माण तेज, नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद

देहरादून। राष्ट्रपति Droupadi Murmu के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जा रहे राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर माह तक यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में शामिल होने देहरादून पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति उद्यान का निरीक्षण भी किया और परियोजना की प्रगति की जानकारी ली।

 

खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण राष्ट्रपति पार्क परिसर में अधिक समय नहीं बिता सकीं, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय सीमा को लेकर फीडबैक लिया। इससे यह स्पष्ट है कि राष्ट्रपति स्वयं इस परियोजना की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए प्रशासन को उम्मीद है कि नवंबर तक यह परियोजना आम लोगों के लिए तैयार हो जाएगी।

 

गौरतलब है कि जून 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इसके बाद से निर्माण कार्य लगातार जारी है। परियोजना के विकास की जिम्मेदारी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को सौंपी गई है।

 

करीब 132 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस उद्यान को उत्तराखंड की आधुनिक और सुविधासंपन्न परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है। परिसर को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले लोगों को प्रकृति, संस्कृति, मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

 

देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्तमान प्रगति के अनुसार नवंबर तक इसके पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस परियोजना को लेकर गंभीर हैं और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही हैं।

 

राष्ट्रपति उद्यान को केवल एक पार्क नहीं, बल्कि देहरादून की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई गति देने में सहायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button