उत्तराखंड

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक खेत में गिरा, चालक समेत महिला की मौत

ऋषिकेश: भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और झोपड़ी में रह रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि ट्रक करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। दुर्घटना के दौरान सड़क पर लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर जा गिरे। झोपड़ी में मौजूद महिला डिवाइडर के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ टीम ने डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मृतकों की पहचान चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर हरिद्वार और कौशल्या (42) पत्नी सुरेश निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई है।

 

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button