उत्तराखंडदुर्घटना

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मेरठ से आए दो पर्यटक नदी में बहे

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष नदी में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

 

जानकारी के अनुसार मेरठ से छह लोगों का एक समूह ऋषिकेश घूमने आया था। सभी लोग सिंगटाली बाजार में कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर गंगा किनारे पहुंचे। इसके बाद समूह के सदस्य पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक एक महिला और एक पुरुष संतुलन खो बैठे और तेज बहाव में बह गए।

 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया गया।

 

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि डीप डाइवर की मदद से नदी की गहराइयों में लगातार तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों लापता लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

डूबने वालों की पहचान ऋतु (30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी निवासी मेरठ और नरेश उपाध्याय (42) निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी के चलते ऋषिकेश घूमने आए थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button