उत्तराखंड
20 मई तक जारी होगी पोर्टलों की सूची, पत्रकार महासंघ ने सूचना महानिदेशक से की मुलाकात

देहरादून: आज उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पोर्टल सूचीबद्धता के संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर पोर्टलों की सूचीबद्धता प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 20 मई 2026 तक पोर्टलों की सूचीबद्धता की सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष (देहरादून) कैलाश सेमवाल, जिला महासचिव (देहरादून) कृपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, राजेंद्र सिंह सिराडी, ओमी, शिव नारायण, राकेश शर्मा एवं राकेश कुमार भट्ट उपस्थित रहे।



