उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

देहरादून में जून तक पूरी होगी अंडरग्राउंड केबलिंग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून |मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने पिटकुल को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिटकुल शहर में एक साथ सभी जगह कार्य शुरू करने के बजाय सीमित फ्रंट पर काम करे और अधिक लेबर लगाकर तेजी से कार्य पूरा करे। उन्होंने निर्देश दिए कि एक क्षेत्र में कार्य पूर्ण होने के बाद ही अगले क्षेत्र में काम शुरू किया जाए, ताकि पूरे शहर में अव्यवस्था और यातायात समस्या न बढ़े।

उन्होंने कहा कि इस रणनीति से शहरवासियों को कम परेशानी होगी और कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पिटकुल को जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून, को अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए और तय समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम सहित पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button