उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा, विधानसभा में सीएम धामी की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रदेश की 36 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय न बढ़ाने और उनके शोषण का आरोप लगाया। बसपा विधायक शहजाद ने 14 मार्च को आंगनबाड़ी कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार पहले भी मानदेय बढ़ा चुकी है और आगे भी बढ़ाया जाएगा।

राज्य में 20,070 पदों के सापेक्ष 19,533 आंगनबाड़ी कर्मी और 17,411 सहायिकाएं कार्यरत हैं। वर्तमान में आंगनबाड़ी कर्मियों को 9,300 रुपये और सहायिकाओं को 5,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। पिछली बार नवंबर 2021 में मानदेय में वृद्धि की गई थी।

महिला आरक्षण पर भी गरमाई सियासत

विधानसभा के भीतर ही नहीं, बाहर भी महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। कांग्रेस ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोश मार्च निकाला, जबकि भाजपा ने मशाल यात्रा कर महिला सशक्तिकरण के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों दलों ने अपने-अपने पक्ष मजबूती से रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button