उत्तराखंड

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी है। धामी सरकार ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को अवकाश दिया जाएगा। सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित कार्यालयों को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले साल भी घोषित किया गया था अवकाश

धामी सरकार ने पिछले साल भी करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया था। इस बार भी महिला कर्मचारियों को छुट्टी के आदेश का इंतजार था। सरकार की घोषणा के बाद महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा।

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में भी खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button