उत्तराखंडराजनीति

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर उठाये सवाल, सरकार से करी जाच की मांग

देहरादून : आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा पर आरोप लगाते हुवे कहा कि भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद से लगातार नौकरी भर्ती घोटाले की चर्चा में पूरे राज्य का जनमानस उलझा रहा, लेकिन इसी 20 साल के आखिरी 2 महीनों में ज्योतिष विद्या के जानकार लोग 2023 के बारे में जो संभावनाएं व्यक्त कर रहे थे कि वर्ष 2023 देश के लिए आर्थिक बदहाली का वर्ष होगा, ज्योति शास्त्रियों की वह भविष्यवाणी अब सच होती दिखाई दे रही है | विगत 48 घंटों में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट इसके प्रमाण के रूप में हमारे सामने हैं |

शनिवार शुबह प्रकाश विहार स्थित कार्यालय आम आदमी पार्टी उत्तराखंड मे जोत सिंह बिष्ट ने आगे बताया कि एक समय के शेयर मार्केट के बड़े दलाल और घोटालेबाज हर्षद मेहता ने कहा था कि मेरे बाद कोई और जरूर आएगा | आज वह शख्स अडानी के रूप में देश के सामने आया है | अडानी समूह की कंपनियों ने शेयर बाजार में विगत कई सालों से हेराफेरी करके अकूत धन संपदा अर्जित कर अडानी को दुनिया का तीसरा सबसे अमीर आदमी बनाया |

अमेरिकी कंपनी हिडेनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी के उस तिलस्म को दुनिया के सामने बेपर्दा करके हटाने की उल्टी गिनती शुरु कर दी है | अडानी ने देश के अलग-अलग बैंक से अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा एलआईसी जैसे सार्वजनिक उपक्रम जिनमें देश की जनता का पैसा जमा है से भी हजारों करोड़ का कर्ज ले रखा है | अडानी जो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर थे देश की अर्थव्यवस्था के साथ की गई छेड़खानी के बाद गिरकर अब वे सातवें स्थान पर आ गए हैं |

उन्होने कहा कि हिडेनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से विगत 2 दिन के अंतराल में शेयर मार्केट में जो 11 लाख करोड़ की गिरावट आई है उससे देश की अर्थव्यवस्था को करारी चोट पहुंच रही है | इसमें अदानी समूह के शहर में चार लाख करोड़ की गिरावट आई है, लेकिन भारत सरकार ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है | सवाल यह है कि देश की अर्थव्यवस्था को इतना करारा झटका देने वाले गौतम अडानी के बारे में भारत सरकार मौन क्यों है ? देश की अर्थव्यवस्था को इतनी बड़ी चोट पहुंचाने वाले अदानी को क्या भारत सरकार जानते बुझते नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या की तरह विदेश भागने का मौका दे रही है |

ज्योत सिंह ने प्रधानमंत्री पर अनुवाद करते हुवे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पूर्ववर्ती 14 प्रधान मंत्रियों द्वारा लिए गए छप्पन लाख करोड़ के कुल कर्जे की तुलना में अकेले सो लाख करोड़ का कर्जा लेकर जो रिकॉर्ड बनाया उनके मित्र रानी ने कर्ज लेने में मोदी जी से और बड़ी उपलब्धि हासिल की है| अडानी को इतना अधिक कर्ज दिलाने में उपरोक्त तौर पर भारत सरकार का पूरा पूरा योगदान रहा है इसकी वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था खतरनाक मौड़ पर खड़ी है। हालत अगर नहीं संभाले गए तो अडानी की करतूत का खामियाजा पूरे देश की जनता को भुगतना पड़ेगा। अडानी अगर किसी दूसरे देश के नागरिक होते तो अब तक जेल की सलाखों के पीछे होते। यही कारनामा भारत मे किसी और व्यक्ति द्वारा किया जाता तो अब तक ED, CBI और आयकर विभाग की 100 से अधिक टीम उसके सभी ठिकानों पर छापेमारी कर देती। अडानी क्योंकी मा० प्रधानमंत्री जी के मित्र हैं इसलिए भारत सरकार अडानी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, जो कि जनता के साथ धोखा है |

अंत मे उन्होने पार्टि की ओर से मांग रखते हुवे कहा, आम आदमी पार्टी की मांग है कि शेयर मार्केट में इतनी बड़ी हेरा फेरी करके देश की अर्थव्यवस्था को इतनी बड़ी चोट पहुंचाने के आरोपी गौतम अडानी के खिलाफ अबिलम्ब कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए तथा ED, CBI और आयकर विभाग के माध्यम से इस सारे घोटाले की जांच करवाकर कठोर दंड दिया जाए।

हमारी यह भी मांग है कि 2017 से अब तक उत्तराखंड सरकार ने राज्य पर कर्ज का अत्याधिक बोझ लाद दिया है, जिस का उपयोग राज्य की जनता के हित में न करके भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दिया इसकी भी जांच भारत सरकार अपने स्तर पर करवाए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button