उत्तराखंड
देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बृहस्पतिवार देर रात जारी तबादला सूची में दो थानों के प्रभारियों समेत कुल 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



