उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में भिलाडू स्टेडियम निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, वन स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी के दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी के भिलाडू क्षेत्र में स्थानीय जनता लंबे समय से स्टेडियम की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के लिए प्रस्तावित एक्सटेंशन मार्ग की चिह्नित भूमि वन भूमि होने के कारण वन विभाग द्वारा समय-समय पर आपत्तियां लगाई जाती रही हैं, जिससे भूमि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को हस्तांतरित नहीं हो पा रही थी और निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।
मंत्री जोशी ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से भूमि हस्तांतरण की प्रगति की जानकारी ली गई। भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही नोडल अधिकारी स्तर तक पूर्ण हो चुकी है और अब पत्रावली शासन स्तर पर भेजी जानी है। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दो माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, जिससे स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को क्षेत्र में ही स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मोटीधारदृमसरना मोटर मार्ग के लिए शीघ्र वन स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही मसूरी में प्रस्तावित हैलीपैड निर्माण के संबंध में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
बैठक में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, निदेशक खेल आशीष चौहान, डीएफओ मसूरी वन प्रभाग अमित कंवर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button