साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया ।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में राशनकार्ड न बनाए जाने, प्रधानमंत्री आवास और चकरोड़ पैमाईश न किये जाने आदि संबंधित समस्याएं रखी गई। इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया ।इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह,शकील अहमद,योगेश देवी, गुड्डी देवी,मनीष कुमार,ममतेश रानी,इमराना, बालकिशन राजपूत,सलीम, अहसान,सरदार हरवेंदर सिंह और सरदार गुरजंट सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।