उत्तर प्रदेशसामाजिक

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन ।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में बिजली का खंभा गिरने, रास्ते में जल भराव और टूटे मकान को बनवाने आदि की समस्याएं रखी गई।सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। जल भराव की समस्या के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल एडीओ पंचायत राकेश कुमार से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर – भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता आलोक कुमार, सुरेशपाल, पोपेंदर सिंह, निहाल सिंह व आदेश कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button