महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, स्कूटी रैली से दिया सशक्तिकरण का संदेश।

बिजनौर – महिला सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर उतरकर स्कूटी रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह द्वारा इंदिरा बाल भवन से हरी झंडी दिखाकर की गई।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें नुमाइश ग्राउंड, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकखाना चौराहा और कलक्ट्रेट मार्ग शामिल रहे। पूरे रास्ते महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और उन्होंने नारी शक्ति के समर्थन में नारे भी लगाए।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन कानून का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि इस तरह के कदम महिलाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रजनी कालरा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान जिला मंत्री विनोद राठी और जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि महिला जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



