उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर टीम शिवम पंडित ने किया पौधारोपण, दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवम भट्ट (पंडित) के नेतृत्व में गांधी पार्क, देहरादून में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर शिवम भट्ट (पंडित) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और पौधारोपण इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

 

कार्यक्रम में मौजूद टीम शिवम पंडित के सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया। टीम ने लोगों से अपने आसपास पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गांधी पार्क के सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा और माली पवन सैनी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सानिध्या सिंह, आर्यन सिंह, वैभव पंत, हर्षित, सुनील कुमार वर्मा, पवन सैनी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button