उत्तराखंडदेहरादून

संस्था का उद्देश्य लोगों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना 

  • संविधान दिवस पर भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन 

हरिद्वार। बीएचईएल अनुसूचित जाति इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ( 1075) हीप एवं सीएफएफपी द्वारा सेक्टर 1 कैंपस के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में प्रथम बार 26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर व भारतीय संविधान से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए एक भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। जिसके लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। जिसमें सर्व समाज के बच्चों महिलाओं व पुरुषों ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया प्रतियोगिता का आरंभ अरल व्यास, आनंद प्रकाश, रोहित प्रताप सिंह, प्रियंका कठेरिया, भानपाल, अरविंद कुमार द्वारा किया गया। एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना है और उस भ्रम को दूर करना है जिसमें बाबा साहब व भारतीय संविधान को किसी एक वर्ग तक सीमित माना जाता है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था मैंने किसी एक जाति एक धर्म एक समूह के लिए काम नहीं किया जिसे मुझ पर भरोसा नही है वह भारतीय संविधान पढे। महासचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि पहली बार यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसका मुख्य यह है कि एक भ्रम बाबा साहेब व संविधान के बारे में है। संविधान में जो लिखा है वह सर्व समाज के लोगों के लिए है। प्रतियोगिता की अध्यक्षता अरविंद कुमार द्वारा की गई। इस दौरान नितेश डाबड़े, रविकांत बंधु, बृजेश कुमार, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, रंजना लाल, राज सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहकम सिंह, करणपाल, दीपक बागला, अंकुर कुमार, मनोज कुमार, धीर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button